HomeIndiaBittu Bajrangi Love Jihad Controversy; Pooja aka Shabnam

Bittu Bajrangi Love Jihad Controversy; Pooja aka Shabnam


‘मेरे साथ लव जिहाद हुआ है। ठगी हुई है। जिस दिन मैं शादी करने अलीगढ़ गया था, उसी दिन मैंने दो हिंदू लड़कियों को लव जिहाद से बचाया था। और देखिए, मेरे साथ ही कांड हो गया।’

.

शादी के नाम पर ठगी का आरोप लगा रहे बिट्टू बजरंगी गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष हैं। फरीदाबाद में रहते हैं। असली नाम राजकुमार पांचाल है और उम्र 48 साल। 31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा में आरोपी थे। मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ बयान देते रहे हैं। अभी अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं।

बिट्टू बजरंगी का आरोप है कि उनका रिश्ता पूजा नाम की महिला से हुआ था, लेकिन वह असल में शबनम थी। शबनम और उसके पति दानिश ने 1.3 लाख रुपए ठग लिए। बिट्टू बजरंगी शादी के लिए अलीगढ़ के लोधा गांव के एक मंदिर पहुंचे, तो वहां न पूजा मिली, न उसके रिश्तेदार और न पंडित।

उनका दावा है कि उन्होंने सारे सबूत पुलिस को दे दिए हैं, लेकिन पुलिस कह रही है कि अब तक कोई सबूत नहीं मिला। इस फ्रॉड को समझने के लिए हमने बिट्टू बजरंगी और पुलिस अधिकारियों से बात की। अलीगढ़ में उस मंदिर और महिला के पते पर भी पहुंचे, जो बिट्टू बजरंगी को दिया गया था। पहले पढ़िए मामला शुरू कहां से हुआ…

शादी के लिए 2 साल से लड़की देख रहे थे, पड़ोसी ने कहा- हम दुल्हन दिलाएंगे बिट्टू बजरंगी कहते हैं कि मैं बजरंग बली का भक्त हूं। मैंने शादी नहीं करने की ठानी थी, लेकिन क्या करें, भाई की मौत हो गई और उसकी पत्नी मायके चली गई। अब 7 साल की भतीजी मेरी जिम्मेदारी है। मैं अपने लिए पत्नी नहीं, बच्ची के लिए मां खोज रहा था।

बिट्टू ने अपनी बात कहने के लिए बजरंगी बली का मंदिर चुना। कहा कि हनुमान जी हमारी-आपकी बात के साक्षी होंगे। बिट्टू बताते हैं, ‘मैं 2 साल से शादी के लिए लड़की तलाश रहा था। मुझे गोरक्षा और सनातन के काम के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसलिए भतीजी को दूसरों के पास छोड़कर जाता हूं। संगठन के लोगों ने कहा कि मुझे शादी कर लेनी चाहिए। संगठन और समाज की सलाह पर मैंने हां कर दी।’

बिट्‌टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल की 14 दिसंबर 2023 की रात हत्या कर दी गई थी। महेश की 7 साल की बेटी बिट्‌टू बजरंगी के साथ ही रहती है।

बिट्‌टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल की 14 दिसंबर 2023 की रात हत्या कर दी गई थी। महेश की 7 साल की बेटी बिट्‌टू बजरंगी के साथ ही रहती है।

तीन लड़कियों को रिजेक्ट किया, फिर पूजा पसंद आई बिट्टू कहते हैं, ‘मेरे पड़ोस में हरि सिंह रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे पंकज का साला बंटी शादियां करवाता है। वो तुम्हारी भी शादी करवा देगा। मैं तैयार हो गया। मुझे अलीगढ़ में तीन लड़कियां दिखाई गई थीं। किसी न किसी वजह से तीनों पसंद नहीं आईं। अलीगढ़ की ही चौथी लड़की पसंद आई।’

‘मैं पहले तीन बार गया था, लेकिन इस बार नहीं गया। 5 सितंबर, 2025 को लड़की को लेकर उसका भाई, चाचा, पिता बिचौलिए यानी पड़ोसी के घर आए थे। रिश्ता तय होने के बाद 7 सितंबर को शादी के लिए लोधा गांव के मंदिर बुलाया।’

बिट्टू बजरंगी ने एक फोटो दिखाई, जिसमें वे एक महिला के साथ बैठे हैं। बिट्टू आगे कहते हैं, ‘लोग कह रहे हैं कि मैंने लड़की को खरीदा था। सब ये फोटो देख लें। उस दिन बाकायदा रस्मों के साथ टीका हुआ था। क्या लड़की की खरीद ऐसे होती है।

हमने पूछा फोटो में लड़की की उम्र कम लग रही है। बिट्टू ने जवाब दिया, ‘नहीं, 38 साल की है। मैं 48 का हूं। 10 साल का गैप तो चलता है।’

बिट्‌टू बजरंगी का दावा है कि फोटो में दिख रही महिला शबनम है। उसे पूजा बताकर रिश्ता तय किया गया था।

बिट्‌टू बजरंगी का दावा है कि फोटो में दिख रही महिला शबनम है। उसे पूजा बताकर रिश्ता तय किया गया था।

हमने पूछा, लड़की अलीगढ़ में कहां की रहने वाली है? बिट्टू साफ-साफ नहीं बताते। बस इतना कहते हैं कि लड़की कहां है, मुझे सब पता है। पुलिस अगर मेरे साथ चले, तो सबको गाड़ी में भरकर ले आऊंगा।

उन्होंने बताया कि वे शादी करने जिस मंदिर में गए थे, वो अलीगढ़ के लोधा गांव में है। फिर कहते हैं कि लड़की का घर लोधा गांव से 6-7 किलोमीटर दूर सूत मिल चौराहे के पास बने सरकारी फ्लैट में है। हालांकि, फ्लैट का नंबर या मंदिर के बारे में बहुत पूछने पर भी कुछ नहीं बताया।

हमारे रिपोर्टर अलीगढ़ की दोनों लोकेशन पर पहुंचे। यहां लड़की के परिवार वालों को कोई नहीं जानता। बिट्टू ने हमें बताया था कि लड़की लोधा गांव की है। वहीं वो मंदिर था, जहां बिट्टू शादी के लिए गए थे। गांव के लोगों ने बताया कि यहां 3-4 मंदिर हैं। कोई भी लड़की के घर का पता नहीं बता पाया।

शादी में चढ़ावे के लिए खरीदे जेवर और कपड़े दान किए बिट्टू बताते हैं, ‘मेरे साथ 1.3 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी हुई है। मेकअप, फेशियल और लहंगे के लिए 30 हजार रुपए शादी से ठीक पहले दिए थे। लड़की वाले टीका करने आए थे, उस दिन गाड़ी के किराए के लिए 3 हजार रुपए मांगे थे। मैंने ऑनलाइन पैसे भेज दिए। आने-जाने, गाड़ी करने में मेरे करीब एक लाख रुपए खर्च हुए। चढ़ावे के लिए इयर रिंग, अंगूठी, चेन और साड़ियां खरीदी थीं। ये सब दान कर दिया।’

5 सितंबर 2024 को बिट्‌टू बजरंगी का रिश्ता तय हुआ था। दो दिन बाद उन्हें शादी के लिए अलीगढ़ बुलाया गया था।

5 सितंबर 2024 को बिट्‌टू बजरंगी का रिश्ता तय हुआ था। दो दिन बाद उन्हें शादी के लिए अलीगढ़ बुलाया गया था।

रिश्ता कराने वाले बिचौलिए और पड़ोसी घर में नहीं बिट्टू बजरंगी का रिश्ता कराने वाले बिचौलिए हरि सिंह और उनका परिवार घर में नहीं है। 19 फरवरी को फरीदाबाद के सारन थाने में दर्ज FIR में बिट्टू ने हरि सिंह के बेटे के साले बंटी, लक्ष्मी नाम की एक महिला और लड़की के भाई बनकर आए प्रदीप का नंबर दिया है। वे अब प्रदीप को दानिश बता रहे हैं। इन सभी लोगों के नंबर बंद आ रहे हैं।

पुलिस का दावा- बिट्टू ने अब तक एक सबूत नहीं दिया हमने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता से पूछा कि इस केस की जांच कहां तक पहुंची। क्या इसमें किसी रैकेट के शामिल होने की आशंका है? उन्होंने अपने PRO यशपाल सिंह से बात कराई।

उन्होंने बताया-

QuoteImage

बिट्टू बजरंगी सिर्फ मीडियाबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें कई बार नोटिस भेजा, ताकि वे थाने आकर जांच में सहयोग करें। वे नोटिस ही रिसीव नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अब तक एक भी सबूत नहीं दिया है। न ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड दिखाया, न लड़की के घर की लोकेशन बताई।

QuoteImage

बिट्टू बजरंगी झूठ क्यों बोलेंगे, इसकी वजह क्या हो सकती है? जवाब मिला, ‘जब तक बिट्टू खुद आकर सहयोग न करें, तब तक हम कुछ नहीं कह सकते। पीड़ित खुद थाने आकर सहयोग करता है, ताकि उसका केस जल्दी निपटे। यहां बिट्टू मीडिया में हंगामा कर रहे हैं। और पुलिस से किनारा कर रहे हैं।’

बिट्टू बजरंगी बोले- पुलिस झूठ बोल रही, सारे सबूत दे दिए पुलिस के दावे पर बिट्टू बताते हैं कि मेरे पास पहला नोटिस एक मार्च को आया है। मैं सारे सबूत लेकर तीन बार थाने गया, लेकिन किसी ने लिए नहीं। सब एक-दूसरे का नाम लेकर टाल रहे हैं।

बिट्‌टू बजरंगी का दावा है कि उन्होंने लड़की वालों को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे। इसकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी उनके पास है।

बिट्‌टू बजरंगी का दावा है कि उन्होंने लड़की वालों को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे। इसकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी उनके पास है।

वे दावा करते हैं कि पुलिस झूठ बोल रही है। मेरा पूरा सनातनी नेटवर्क उस लड़की की कुंडली खंगाल रहा है। सब कुछ मीडिया के सामने लाऊंगा। लड़की मुसलमान है। उसका नाम शबनम और पति का नाम दानिश है। पति ही उसका भाई बनकर आया था। ये पूरा मामला लव जिहाद का है। पुलिस ने जिस तरह मेरे भाई की हत्या का केस बंद कर दिया था, वैसे ही मेरा भी केस बंद करना चाहती है।’

बिट्‌टू बजरंगी के मुताबिक फोटो में दिख रही महिला शबनम और उसके बगल में खड़ा शख्स दानिश है। दोनों पति-पत्नी हैं, लेकिन भाई-बहन बनकर उनके घर आए थे।

बिट्‌टू बजरंगी के मुताबिक फोटो में दिख रही महिला शबनम और उसके बगल में खड़ा शख्स दानिश है। दोनों पति-पत्नी हैं, लेकिन भाई-बहन बनकर उनके घर आए थे।

बिट्टू के भाई को जलाकर मारा, पुलिस ने कहा- सबूत नहीं मिला बिट्टू आगे बताते हैं, ‘2024 में जिहादियों ने मेरे भाई महेश पांचाल की हत्या कर दी थी। वे हत्या तो मेरी करने आए थे, लेकिन मेरा भाई उनके हत्थे चढ़ गया। उसे फरीदाबाद में जलाया गया। हम उसे लेकर अस्पताल भागे। वहां उसकी मौत हो गई। उसने पुलिस को दिए बयान में हत्यारे का नाम भी बताया था। पुलिस ने कुछ महीने जांच की और कहा कि सबूत नहीं मिले।’

‘दरअसल नूंह दंगों में मेरा नाम आया था। जिहादियों के दिमाग में मैं बस गया। मेरे भाई के केस में भी पुलिस ने कह दिया कि हत्या का कोई सबूत नहीं मिला। इस बार भी पुलिस यही कह रही है, कि उसे सबूत नहीं मिल रहा। मैं भाई का केस हाईकोर्ट में ले गया हूं। शादी की इस साजिश का भी पर्दाफाश करूंगा।’

………………………… ये ग्राउंड रिपोर्ट भी पढ़ें मेरठ में मिली लाश, मरने वाली अर्चिता या तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत

यूपी के मेरठ का मवाना खुर्द इलाका। 21 फरवरी को यहां फार्म हाउस के पास खेत में एक लड़की की लाश मिली। चेहरा जला हुआ था इसलिए पहचानना मुश्किल था। पुलिस ने डेडबॉडी दिल्ली की रहने वाली अर्चिता अरोड़ा की बताई। तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं ने दावा किया कि मरने वाली लड़की भारतीय नहीं, बल्कि तुर्कमेनिस्तान की रहने वाली मुहब्बत है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments