HomeIndia"होली के असली मजे तो इन्होंने लिए हैं" पुष्कर में टिंकू जिया...

“होली के असली मजे तो इन्होंने लिए हैं” पुष्कर में टिंकू जिया गाने पर विदेशी हसीनाओं ने खूब लगाए ठुमके, वीडियो वायरल


होली का त्योहार भारत में सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि मस्ती, संगीत और सांस्कृतिक मेलजोल का भी बड़ा उत्सव माना जाता है. हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों में होली का रंग देखने लायक होता है, लेकिन राजस्थान का पुष्कर इस मामले में कुछ ज्यादा ही खास माना जाता है. यहां होली के दौरान देश-विदेश से हजारों पर्यटक पहुंचते हैं और रंग, गुलाल, डांस और म्यूजिक के बीच जमकर जश्न मनाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर पुष्कर की होली से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इस वीडियो में कुछ विदेशी युवतियां बॉलीवुड के मशहूर गाने “टिंकू जिया” पर जोरदार ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं.

पुष्कर की होली का रंग चढ़ा विदेशियों पर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो राजस्थान के पुष्कर का बताया जा रहा है, जहां हर साल होली के मौके पर जबरदस्त जश्न देखने को मिलता है. वीडियो में विदेशी पर्यटक रंग और गुलाल में पूरी तरह रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि इस बार कुछ विदेशी युवतियों का डांस लोगों का ध्यान खींच रहा है. उनका डांस और आत्मविश्वास ऐसा है मानों सालों से होली खेलने का केवल वो इंतजार ही कर रही थीं.

“टिंकू जिया” गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड के लोकप्रिय गाने “टिंकू जिया” की धुन बज रही है और विदेशी युवतियां उसी पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. उनके डांस मूव्स इतने एनर्जेटिक हैं कि आसपास खड़े लोग भी तालियां बजाते और झूमते नजर आ रहे हैं.

रंग और गुलाल से लथपथ दिखीं विदेशी पर्यटक

वीडियो में सभी विदेशी युवतियां रंग और गुलाल से पूरी तरह लथपथ नजर आ रही हैं. उनके चेहरे और कपड़ों पर रंगों की परत साफ दिखाई दे रही है. इसके बावजूद उनके चेहरे पर जो उत्साह और खुशी है, वही इस वीडियो को खास बना देता है. कई जगह वे कैमरे की तरफ देखकर पोज देती और डांस करती भी दिखाई दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा

यूजर्स बोले – असली मजे तो यही ले रही हैं

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि “लगता है होली का असली मजा तो विदेशी ही ले रहे हैं”. वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर कहा कि भारत की संस्कृति और त्योहारों की यही खूबसूरती है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति इसमें पूरी तरह डूब जाता है. वीडियो को Payal Meghwal नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments