HomeBollywoodBollywood Latest News Live: फ्लिपराची ने कैंसिल किया भारत टूर, गौरव खन्ना...

Bollywood Latest News Live: फ्लिपराची ने कैंसिल किया भारत टूर, गौरव खन्ना को नहीं मिले जीत के 50 लाख

Last Updated:

‘धुरंधर’ में फासला गाने वाले बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने भारत में होने वाले दो लाइव कॉन्सर्ट को कैंसिल कर दिया. यह फैसला मिडिल ईस्ट के हालातों को देखते हुए लिया है. वहीं, गौरव कपूर ने कृतिका कामरा से शादी कर ली …और पढ़ें

Bollywood Latest News Live: 'धुरंधर' फेम फ्लिपराची ने कैंसिल किया भारत टूरZoom

फ्लिपराची के मुंबई और बैंगलुरू में लाइव इवेंट होने थे.

मुंबई. फिल्म ‘धुरंधर’ के ‘फासला’ से बहरीन के रैपर फ्लिपराची भारत में रातों रात स्टार बन गए. उनकी पॉपुलैरिटी भारतीयों के बीच काफी बढ़ गई. वह इस हफ्ते भारत में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले थे. लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रही मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्होंने भारत आने से मना कर दिया है. यह जानकारी बुधवार को सारेगामा इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. इसमें बताया गया कि फ्लिपराची अपने फिक्स्ड शोज के लिए ट्रैवल नहीं कर पाएंगे.

कुणाल खेमू ने 12 घंटे काम करने वालों से की तुलना

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल 8 घंटे के वर्कडे को लेकर बहस छेड़ी थी. यह मुद्दा अभी तक बरकरार है. कई विद्या बालन, कृति सैनन समेत कई कलाकारों ने दीपिका को सपोर्ट किया. अब इस पर कुणाल खेमू ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ जेंडर या एक्टर्स की बात नहीं कर रहा. मैं कह रहा हूं कि जब हम जनरेशन की बात करते हैं, जैसे जेन ज़ी, तो ये पूरी बातचीत होती है कि जेन ज़ी ज्यादा काम नहीं करना चाहता और मिलेनियल्स करते थे. उनके पास भी उतने ही घंटे थे, लेकिन उनका लाइफस्टाइल था, घूमना-फिरना, खुद को एक्सप्लोर करना. तो फिर ये मत कहिए कि 12 घंटे काम करने वाला आपसे ज्यादा सैलरी ले रहा है. वो भी प्रॉब्लम है. लेकिन वो छुट्टी पर नहीं जा रहा, वो भी प्रॉब्लम है. आपको जाना है लेकिन कम पैसे मिल रहे हैं तो वो भी प्रॉब्लम है.”

मुंबई-बेंगलुरु में फिक्स थे फ्लिपराची के दो इवेंट

ऑर्गेनाइजर ने बयान में लिखा था, “मिडिल ईस्ट और बहरीन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, फ्लिपराची इस वीकेंड UN40 में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे. हम उन्हें लाइनअप में शामिल करने को लेकर एक्साइटेड थे, लेकिन हालात के कारण उनकी यात्रा संभव नहीं है. हम अब भी UN40 में शानदार परफॉर्मेंस और यादगार लम्हों का इंतजार कर रहे हैं.”

फ्लिपराची का 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में भी परफॉर्म करने का प्लान था. हालांकि, इस इवेंट को लेकर रैपर ने अलग से कोई बयान जारी नहीं किया है. टिकटिंग प्लेटफॉर्म District.in पर यह शो फिलहाल रद्द दिखाया जा रहा है.

गौरव खन्ना को नहीं मिले ‘बिग बॉस 19’ के जीते हुए 50 लाख रुपए

‘बिग बॉस 19’ के विजेता रहे गौरव खन्ना को अभी तक जीता हुआ कैश प्राइज नहीं मिला है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक फैन द्वार पूछे गए सवाल पर जवाब दिया. उन्होंने बताया कि कैश प्राइज मिलने में समय लगता है. एक प्रोसेस होता है. उन्होंने बताया कि कंपनी पहले ऑडिट करती हैं और उसके बाद पैसे भेजती है. पैसे आने में थोड़ी देरी होती है. आ जाएगा पैसा.

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments