HomeIndia'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से...

‘सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ’, पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार


मुरादाबाद जिले के बिलारी इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए. शादी को अभी तीन महीने भी ठीक से नहीं हुए थे कि नई नवेली दुल्हन अपने पति को बस स्टैंड पर ही चकमा देकर गायब हो गई.

जानकारी के मुताबिक अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र के रहने वाले पीतम सिंह की शादी 1 दिसंबर 2025 को रामपुर जिले के सैफनी इलाके की रहने वाली 18 साल की रिमझिम से हुई थी. होली के मौके पर रिमझिम अपने मायके गई हुई थी. त्योहार खत्म होने के बाद 9 मार्च को पीतम अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा और दोनों साथ वापस घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि रास्ते में दोनों बिलारी बस स्टैंड पर उतरे और आगे की बस का इंतजार करने लगे. इसी दौरान रिमझिम ने अपने पति से कहा कि उसे भूख लगी है और वह पकौड़ी खाना चाहती है, उसने पति से कहा कि सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ.

पति जब पकौड़ी लेने गया और कुछ मिनट बाद वापस लौटा तो उसकी पत्नी वहां से गायब थी. पहले तो उसे लगा कि शायद आसपास ही होगी, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद पीतम सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उसे जाते हुए नहीं देखा. परेशान होकर वह बिलारी थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पीतम ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि उसकी पत्नी मायके के ही एक युवक के साथ चली गई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इसके साथ ही मोबाइल की लोकेशन के आधार पर भी युवती का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग भी हैरानी जता रहे हैं कि पति को पकौड़ी लाने भेजकर दुल्हन अचानक कैसे गायब हो गई. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments