गोवा में न्यू ईयर दौरान डांस शो में प्रस्तुति देती सोनम बाजवा।
एक्ट्रेस सोनम बाजवा के न्यू ईयर पर गोवा में डांस देखकर पंजाबी भड़क गए हैं। परफॉर्मेंस के दौरान सोनम के शॉर्ट कॉस्ट्यूम पहनने पर सोशल मीडिया पर पंजाबियों ने एतराज जताया है।
.
सोनम का वीडियो सामने आने पर यूजर ने लिखा की छोटे कपड़े पहनकर सोनम पंजाब का जुलूस निकलवा रही है। यह पंजाब का सभ्याचार नहीं है। गुस्साए यूजर ने सोनम को फेल हीरोइन तक कह दिया।
परफॉर्मेंस के दौरान सोनम के डांस मूव को देखकर भी यूजर्स ने कहा कि इससे बढ़िया खाड़कुओं का टाइम था, तब ऐसी गंदगी नहीं हुआ करती थी।
यह पहली बार नहीं है, जब सोनम बाजवा विवादों में फंसी हों। इससे पहले वह एक फिल्म में शराब-सिगरेट पीने और फिर मस्जिद में शूटिंग को लेकर विवादों में घिर चुकी हैं।
सोनम बाजवा की डांस परफॉर्मेंस, जिस पर पंजाबियों को एतराज…

न्यू ईयर के दौरान स्टेज पर डांस करती सोनम बाजवा, जिसमें उन्होंने शॉर्ट कॉस्ट्यूम पहने हैं।

न्यू ईयर की परफॉर्मेंस के दौरान सोनम बाजवा के डांस मूव्स पर भी एतराज जताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर यूजर ने किए कमेंट…



शाही इमाम से मांगी मांगनी पड़ी थी इससे पहले सोनम बाजवा को पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान लुधियानवी से माफी मांगनी पड़ी थी। दरअसल, पंजाबी मूवी ‘पिट सियापा’ की टीम फतेहगढ़ साहिब पहुंची थी। वहां उन्होंने मस्जिद में शूटिंग की थी। शाही इमाम ने कहा था कि मस्जिद में शूटिंग कर बेअदबी की सारे हदें पार की। वहीं पर खाना-पीना किया गया।
ये गुस्ताखी है। मस्जिद में मर्यादा के उलट सीन फिल्माए गए। शाही इमाम ने फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी को सोनम बाजवा, फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर करने के लिए कहा था। सोनम व उनकी टीम ने माफी मांगकर विवाद से पीछा छुड़ाया था।

मस्जिद में शूटिंग करतीं सोनम बाजवा और इनसेट में सोनम की फाइल फोटो।
मूवी में शराब-सिगरेट से हो चुका विवाद 3 महीने पहले भी एक्ट्रेस सोनम बाजवा एक फिल्म के ट्रेलर से विवाद में फंस गई थी। ट्रेलर में सोनम बाजवा को शराब पीते और हाथ में सिगरेट पकड़े हुए दिखाया गया है। इसे लेकर पंजाब कलाकार मंच ने सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) मेंबर ने भी धूम्रपान को प्रमोट करने पर एतराज जताया था।

एक फिल्म के सीन में हाथ में शराब व सिगरेट का सीन फिल्माती सोनम बाजवा।
सोनम बाजवा पहले भी विवादों में रहीं..
- साल 2018 में केएल राहुल के साथ डेटिंग की अफवाह: सोनम ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर केएल राहुल की पोस्ट पर फ्लर्टी कमेंट किया, जिससे डेटिंग की अफवाहें उड़ीं। राहुल ने कन्फ्यूज्ड इमोजी से जवाब दिया, जो वायरल हो गया।
- 2021 में शहनाज गिल को ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’ कहना: एक पंजाबी शो में होस्टिंग के दौरान कलाकार कुलविंदर बिल्ला ने सोनम के सवाल पर शहनाज गिल को ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’ कहा, जिससे सोनम पर पक्षपात का आरोप लगा।
- 2023 में ईसाई धर्म से जुड़े पुराने ट्वीट्स वायरल: सोनम के 2017 के ट्वीट्स (‘मैं जीसस को फॉलो करती हूं लेकिन धार्मिक ईसाई नहीं’) वायरल हुए, जिससे उन्हें ‘क्रिप्टो-क्रिस्चियन’ कहा गया। यूजर्स ने धर्मांतरण के आरोप लगाए।
- 2024 में एयरपोर्ट पर सगाई टूटने का आरोप: एक महिला ने बरेली एयरपोर्ट पर सोनम को पहचान कर कहा कि उनकी वजह से उसकी सगाई टूट गई। सोनम ने इंटरव्यू में इसे शेयर किया, जिससे मीम्स बने।
- 2025 (सितंबर) में जान्हवी कपूर के एक्सेंट पर रिएक्शन: एक वायरल रील में जान्हवी के ‘परम सुंदरी’ एक्सेंट का मजाक उड़ाया गया। सोनम ने हंसते इमोजी से रिएक्ट किया। रेडिट पर उन्हें ‘ओवररेटेड’ कहकर ट्रोल किया गया।



*****************
ये खबर भी पढ़ें…
पंजाब की बहू नेहा कक्कड़ डांस से विवादों में:बॉलीवुड सिंगर के लॉलीपॉप सॉन्ग की ट्रोलिंग; पंजाबी सिंगर बोले- ऐसे ही गानों की मार्केट

पंजाब के पटियाला की बहू और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का लॉलीपॉप सांग विवादों में घिर गया है। गीत ट्रोलर के निशाने पर है। गीत को लेकर लोग नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ पर अश्लीलता फैलाने के कमेंट कर रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर)


