Homeएग्रीकल्चरAlcaraz Out; Korda Wins; Frustrated Alcaraz Says No More

Alcaraz Out; Korda Wins; Frustrated Alcaraz Says No More

  • Hindi News
  • Sports
  • Miami Open: Alcaraz Out; Korda Wins; Frustrated Alcaraz Says No More

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कार्लोस अल्काराज (स्पेन) मैच के दौरान ब्रेक में अपनी कुर्सी पर बैठकर चेहरा पोंछते नजर आए, जब उनका मुकाबला सेबास्टियन कोर्डा (अमेरिका) से चल रहा था। - Dainik Bhaskar

कार्लोस अल्काराज (स्पेन) मैच के दौरान ब्रेक में अपनी कुर्सी पर बैठकर चेहरा पोंछते नजर आए, जब उनका मुकाबला सेबास्टियन कोर्डा (अमेरिका) से चल रहा था।

मियामी ओपन में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन कार्लोस अल्कराज टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए हैं।

उन्हें अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा ने तीन सेटों के कड़े मुकाबले में 6-3, 5-7, 6-4 से मात दी। मैच 2 घंटे 19 मिनट चला।

कार्लोस अल्काराज, जिन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया, इस सीजन में अब तक 19 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 17 जीत और 2 हार दर्ज की हैं। इंडियन वेल्स में भी उनका सफर सेमीफाइनल में समाप्त हुआ, जहां उन्हें डेनियल मेदवेदेव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

यह लगातार दूसरा साल है जब अल्कराज को मियामी में शुरुआती दौर में ही बाहर होना पड़ा है। पिछले साल भी उन्हें दूसरे दौर में डेविड गोफिन ने हराकर चौंकाया था।

कार्लोस अल्काराज साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन अपने नाम किया था।

कार्लोस अल्काराज साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन अपने नाम किया था।

मैच के दौरान अल्कराज का दिखा अलग रूप

हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अल्कराज अपनी लय में नजर नहीं आए। मानसिक मजबूती के लिए पहचाने जाने वाले अल्कराज मैच के दौरान काफी हताश दिखे। पहले सेट में 3-6 से पिछड़ने और दूसरे सेट की शुरुआत में सर्विस टूटने के बाद उन्होंने अपने बॉक्स (कोचिंग टीम) की तरफ चिल्लाते हुए कहा,’अब मुझसे और बर्दाश्त नहीं होता। मैं घर जा रहा हूं… मैं अब और नहीं झेल सकता।’ उनके इस व्यवहार ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि वे आमतौर पर मैदान पर शांत और मुस्कुराते हुए नजर आते हैं।

कोर्डा ने निर्णायक सेट में दिखाया दम

दूसरे सेट में एक समय कोर्डा 5-4 से आगे थे और मैच के लिए सर्व कर रहे थे। यहाँ अल्कराज ने वापसी की कोशिश की और लगातार पांच गेम जीतकर स्कोर बराबर कर दिया। हालांकि, इस दौरान भी उनके चेहरे पर वह चिर-परिचित चमक और जीत का जश्न गायब था। निर्णायक सेट (तीसरे सेट) में 25 साल के कोर्डा ने अपना संयम बनाए रखा और 2 घंटे 19 मिनट तक चले इस मुकाबले को 6-4 से अपने नाम कर लिया।

रैंकिंग में 36वें नंबर के खिलाड़ी से हारे

सेबेस्टियन कोर्डा फिलहाल एटीपी रैंकिंग में 36वें स्थान पर हैं। पिछले साल डेविड गोफिन (तब 55वीं रैंक) के बाद कोर्डा सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अल्कराज को इस टूर्नामेंट में हराया है। इस हार के साथ ही मियामी ओपन में अल्कराज का खराब रिकॉर्ड जारी रहा।

अल्कराज बोले- अहम मौकों पर कोर्डा बेहतर रहे

मैच के बाद अपनी हार स्वीकार करते हुए अल्कराज ने कहा,’जाहिर तौर पर यह एक कठिन मैच था। मुझे लगता है कि आज कोर्डा ने बेहतरीन खेल दिखाया। मैच में कई ऐसे मौके आए जहां स्कोर काफी करीबी था, लेकिन मैं उन मौकों का फायदा नहीं उठा सका। उन परिस्थितियों में कोर्डा मुझसे बेहतर साबित हुए।

————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे KKR में शामिल हुए:अब तक IPL डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी

IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments