HomeBollywoodBollywood Latest News Live: बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'धुरंधर 2',...

Bollywood Latest News Live: बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘धुरंधर 2’, मनीष मल्होत्रा के दुख में शामिल हुए ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन

Last Updated:

Bollywood Latest News Live: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई खबरें चर्चा में बनी हुई हैं. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 146 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग के साथ इतिहास रच दिया है. यह बॉलीवुड की पहले दिन सबसे ज्य…और पढ़ें

Bollywood Latest News Live: बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'धुरंधर 2'Zoom

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी ला दी है, जिसने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सूरमाओं के रिकॉर्ड्स को मलबे में तब्दील कर दिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. इस तूफानी ओपनिंग के साथ फिल्म ने ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मीलों पीछे छोड़ दिया है. अब यह बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है.

मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन, सांत्वना देने के लिए पहुंचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया. इस मुश्किल घड़ी में मनीष और उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए गुरुवार शाम बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनके घर पहुंचीं. मनीष मल्होत्रा के घर शोक जताने वालों में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन मुख्य रूप से नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे इस दुख की घड़ी में मनीष का साथ देते दिखे. ऐश्वर्या-अभिषेक के अलावा करिश्मा कपूर, जोया अख्तर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी मनीष के आवास पर पहुंचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

रिलीज होते ही छा गया ‘धुरंधर 2’ का गाना फिर से, अरिजीत सिंह की आवाज सुनकर इमोशनल हुए फैंस

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना फिर से रिलीज कर दिया है. अब यह गाना दर्शकों के दिलों पर छा हुआ है. अरिजीत सिंह की रूहानी आवाज में सजा यह गाना उन भावनाओं को बखूबी बयां करता है, जो लंबे समय के बाद किसी अपने से दोबारा मिलने पर महसूस होती हैं. शाश्वत सचदेव के संगीत और इर्शाद कामिल के दिल को छू लेने वाले बोलों ने इस गाने में जान फूंक दी है. अरिजीत की गायकी और इमोशनल लिरिक्स का यह संगम सुनने वालों को एक अलग ही जादुई दुनिया में ले जाता है.

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments