HomeIndiaDelhi Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा...

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट


दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अब काफी बदलाव दिखना शुरू हो गया है. जिसका असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है. फिलहाल दिल्ली में अब बारिश होने की संभावनाएं भी बढ़ गईं हैं. राजधानी में एक-दो दिन के अंदर आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए रहेंगे. 

अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार( 17 मार्च) यानी आज के मौसम की तो सुबह में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन दिन गर्मी के बढ़ने की आशंका है. दिल्ली के मौसम में मंगलवार को 63 नमी देखी जा सकती है. वहीं हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है. वहीं आज दिल्ली में बारिश के काफी कम चांसेस हैं. मौसम विभाग की तरफ से सिर्फ 10 प्रतिशत बारिश होने के चांस बताए गए हैं. 

कितना रहेगा दिल्ली का तापमान

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम में आए बदलाव के कारण वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है. ठंडी हवाओं और साफ मौसम के कारण दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहतर स्तर पर पहुंच गया है.

मौसम विभाग ने दिए ये संकेत

हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 19 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. पूर्वानुमान के अनुसार उस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 20 मार्च को भी आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 21 मार्च को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है.

मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और हवा साफ हुई है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश और तेज हवाएं जारी रहती हैं तो आने वाले दिनों में भी एनसीआर के लोगों को साफ हवा का लाभ मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: LPG की किल्लत के बीच दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोदाम में रखे अवैध 610 गैस सिलेंडर बरामद



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments