Sona Chandi Ka Bhav : 22 Dec 2025 को सोना ₹1,805 उछलकर ₹1,33,584/10g और चांदी ₹7,483 चढ़कर ₹2,07,550/kg हुई। इस साल सोना 73%, चांदी 132% महंगा। अमेरिकी ब्याज कटौती, जियोपॉलिटिकल तनाव और इंडस्ट्रियल डिमांड से तेज़ी। अगले साल सोना ₹1.50 लाख, चांदी ₹2.50 लाख तक जाने का अनुमान।
Gold Silver Price : दोस्तों, आज यानी सोमवार 22 दिसंबर 2025 को सोने व चांदी का दाम (Gold Silver Price Today) अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के रेट्स के मुताबिक, सोना आज एक दिन में ₹1,805 की तेज़ी के साथ ₹1,33,584 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी भी ₹7,483 चढ़कर ₹2,07,550 प्रति किलो पर पहुंच गई।
आज 24 कैरेट सोना ₹1,805 तेजी के साथ 1,33,584 पर पहुंच गया है । इससे पहले शुक्रवार को 24 कैरेट ₹1,31,779 पर बंद हुआ था। 22 कैरेट में ₹1,653 की बढ़ोतरी देखी गई, जो ₹1,20,710 से बढ़कर ₹1,22,363 हो गया। 18 कैरेट में ₹1,353 का उछाल आया और 14 कैरेट में ₹1,056 की तेज़ी दर्ज की गई।
चांदी का रेट भी आज ₹7,483 के उछाल के साथ ₹2,07,550 प्रति किलो पर पहुंच गई, इससे पहले यह शुक्रवार को ₹2,00,067 पर बंद हुई थी।
Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav (22 December 2025)
| सोना चांदी | सोमवार का भाव (₹) | शुक्रवार का भाव (₹) | एक दिन में बदलाव (₹) | बदलाव (%) |
|---|---|---|---|---|
| 24 कैरेट सोना | 1,33,584 | 1,31,779 | +1,805 | +1.37% |
| 22 कैरेट सोना | 1,22,363 | 1,20,710 | +1,653 | +1.37% |
| 18 कैरेट सोना | 1,00,188 | 98,834 | +1,353 | +1.37% |
| 14 कैरेट सोना | 78,147 | 77,091 | +1,056 | +1.37% |
| चांदी (प्रति किलो) | 2,07,550 | 2,00,067 | +7,483 | +3.74% |
जानकारी के लिए आपको बता दें कि IBJA पर जारी कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। RBI द्वारा सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करता है और कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इस पर निर्भर रहते हैं।
साल 2025 में सोना 73% तो चांदी 132% हुई महंगी
दोस्तों, अगर साल की शुरुआत की बात करें तो 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना सिर्फ ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था। यानी इस साल अब तक गोल्ड में ₹57,422 यानी 73.02% की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं चांदी का भाव भी ₹86,017 प्रति किलो से उछलकर ₹2,07,550 हो गया है, मतलब ₹1,21,533 की तेज़ी जो 132.59% बनती है।
ये है सोने चांदी में तेजी का प्रमुख कारण
सोने में आई इस रिकॉर्ड तेजी के जो प्रमुख कारण है वो निम्न प्रकार है –
- पहला कारण है डॉलर की कमजोरी। अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
- दूसरा, जियोपॉलिटिकल तनाव है – रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
- तीसरा, रिजर्व बैंक्स की होड़ है – चीन जैसे देश अपने रिजर्व में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।
चांदी में तेजी की प्रमुख वजह –
- पहला, इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ रही है – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।
- दूसरा, ट्रंप का टैरिफ डर है – अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।
- तीसरा, मैन्युफैक्चरर्स की होड़ है – प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।
2026 में कहां तक जा सकती है सोने चांदी की कीमतें ?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड अभी तेजी है जो आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी अगले 1 साल में ₹2.50 लाख तक जा सकती है। वहीं इस साल के आखिर तक चांदी की कीमत ₹2.10 लाख रुपए किलो पहुंच सकती है। सोने की बात करें तो अगले साल तक ये ₹1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। इस साल के आखिर तक इसकी कीमत ₹1.35 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है।


