HomeIndiaHyderabad Road Accident: निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर...

Hyderabad Road Accident: निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल


हैदराबाद के निज़ामाबाद में शुक्रवार (13 मार्च 2026) की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाईवे 44 पर गन्नाराम इलाके के पास और इंदलवाई टोल प्लाजा के नजदीक खुराना ट्रैवल्स की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार बस हैदराबाद से नागपुर जा रही थी. बस में करीब 22 यात्री सवार थे. हादसा तड़के उस समय हुआ जब अधिकतर यात्री सो रहे थे. इसी दौरान तेज़ रफ्तार में चल रही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे पलट गई. बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई.

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी. थोड़ी देर में पुलिस और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां कई यात्रियों का इलाज चल रहा है और कुछ की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. निज़ामाबाद पुलिस आयुक्त पी. साई चैतन्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बहुत दुखद घटना है. शुरुआती जांच में पता चला है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा, जिससे बस पलट गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिवारों को सूचना दे दी गई है.

निज़ामाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती  घायल

बस में सवार 22 यात्रियों में से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को निज़ामाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि बस चालक की लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है. साथ ही बस ऑपरेटर खुराना ट्रैवल्स के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की बात कही गई है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments