HomeSportIrfan said – Shami does not need to prove his fitness. |...

Irfan said – Shami does not need to prove his fitness. | इरफान बोले- शमी को फिटनेस साबित करने की जरूरत नहीं: 200 ओवर फेंक चुके, IPL में लय दिखी तो कोई नजरअंदाज नहीं कर पाएगा

स्पोर्ट्स डेस्क57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मोहम्मद शमी ने 9 मार्च 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में अपना आखिरी वनडे खेला था। - Dainik Bhaskar

मोहम्मद शमी ने 9 मार्च 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में अपना आखिरी वनडे खेला था।

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों पर आपत्ति जताई है। इरफान ने कहा- शमी वापसी के बाद अब तक 200 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं, ऐसे में फिटनेस पर सवाल करना समझ से बाहर है। उन्हें अब इसे साबित करने की जरूरत नहीं हैं।

पता नहीं चयन समिति क्या चाहती है इरफान ने कहा- अब इससे ज्यादा सुधार क्या चाहिए, यह तो सिर्फ चयन समिति ही जानती है। अगर मैं शमी की जगह होता तो IPL में जाकर नया गेंद संभालता और ऐसा प्रदर्शन करता कि सबको जवाब मिल जाए।

उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन की बात होती है, लेकिन IPL में अगर शमी अपनी पुरानी लय और फिटनेस दिखा देते हैं तो उन्हें नजरअंदाज करना किसी के लिए आसान नहीं होगा। पूरी दुनिया IPL देखती है। वहां अच्छा किया तो टीम में वापसी अपने आप हो जाएगी। शमी के लिए दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए।

न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं चुना गया मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ न तो वनडे न ही टी-20 सीरीज में चुना गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी।

टखने की सर्जरी के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ वापसी की शमी ने पिछले साल टखने की सर्जरी कराई थी। उसके बाद उनके दाएं घुटने में दर्द होने लगा था। इसी वजह से उन्हें भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी नहीं चुना गया था। शमी ने आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में खेला था। उन्हें 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।

सिलेक्टर्स के पास शमी के कई विकल्प शमी की गैर मौजूदगी में सिलेक्टर्स के पास तेज गेंदबाजों के कई विकल्प हैं। इनमें प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, यश दयाल, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद और हर्षित राणा जैसे नाम हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments