एयर इंडिया ने शनिवार को इजरायली हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण अपनी दिल्ली-तेल अवीव उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया. इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने के बाद, कुछ हवाई क्षेत्रों में उड़ान संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ’28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली AI139 उड़ान इजरायल में हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत लौट रही है.’ एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ा गया है.


