HomeSportjunior hockey world cup 2025 india vs argentina match result Anmol Ekka...

junior hockey world cup 2025 india vs argentina match result Anmol Ekka shardanand tiwari manmeet singh Ankit Pal | भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्डकप में ब्रॉन्ज जीता: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल करके अर्जेंटीना को 4-2 से हराया, 9 साल बाद मेडल आया

  • Hindi News
  • Sports
  • Junior Hockey World Cup 2025 India Vs Argentina Match Result Anmol Ekka Shardanand Tiwari Manmeet Singh Ankit Pal

चेन्नई42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने 9 साल बाद जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। जूनियर टीम इंडिया ने आखिरी 11 मिनट में 4 गोल करके 2021 की चैंपियन अर्जेंटीना को 4-2 से हराया।

2 बार (होबार्ट 2001 और लखनऊ 2016 ) की वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम ने आखिरी बार 2016 में कोई मेडल जीता था। पिछले 2 बार टीम ब्रॉन्ज पदक का मुकाबला हारकर चौथे स्थान पर रही थी।

3 क्वार्टर तक 2 गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने शानदार वापसी की। टीम इंडिया ने आखिरी 11 मिनट में दनादन 4 गोल करके खचाखच भरे मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में मानो जान फूंक दी।

भारत के लिए अंकित पाल (49वां), मनमीत सिंह (52वां), शारदानंद तिवारी (57वां) और अनमोल इक्का (58वां) ने गोल दागे। वहीं, अजेंटीना के लिए निकोलस रौद्रिगेज ( पांचवां) और सैंटियागो फर्नांडिस (44 वां) ने गोल किये।

सेलिब्रेशन के फोटो…

2021 की चैंपियन अर्जेंटीना को 4-2 से हराने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी।

2021 की चैंपियन अर्जेंटीना को 4-2 से हराने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी।

भारतीय खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत सेलिब्रेट की।

भारतीय खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत सेलिब्रेट की।

जीत के बाद सेल्फी लेते भारतीय टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ।

जीत के बाद सेल्फी लेते भारतीय टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ।

हॉकी इंडिया ने हर प्लेयर को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की ब्रॉन्ज जीतने के बाद हॉकी इंडिया ने जूनियर टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की। इतना ही नहीं, हॉकी इंडिया ने सपोर्ट स्टाफ को 2.5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

हॉकी इंडिया ने इस पोस्ट के लिए रिवॉर्ड का ऐलान किया।

हॉकी इंडिया ने इस पोस्ट के लिए रिवॉर्ड का ऐलान किया।

आखिरी क्वार्टर में भारत की दमदार वापसी पहले 49वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को अंकित ने गोल में बदलकर भारत का खाता खोला। 52वें मिनट में भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर अनमोल इक्का के शॉट पर गेंद डिफ्लैक्ट होकर मनमीत की स्टिक से टकराकर गोल के भीतर गई।

स्कोर 2-2 से बराबर होने के बाद लग रहा था कि मैच शूटआउट में जाएगा, लेकिन आखिरी सीटी बजने से तीन मिनट बाकी रहते भारत को अहम पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे शारदानंद तिवारी ने गोल में बदलकर पहली बार भारत को बढत दिलाई।

अर्जेंटीना को अगले मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह ने एक बार फिर शानदार बचाव किया। भारत को 58वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को अनमोल इक्का ने गोल में बदला।

अंकित पाल का गोल सेलिब्रेट करते भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी।

अंकित पाल का गोल सेलिब्रेट करते भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी।

पहले क्वार्टर में दबाव में दिखी भारतीय टीम पहले तीसरे मिनट में ही गोल गंवाने से चौकी भारतीय टीम पहले पूरे क्वार्टर में दबाव में नजर आई। टूर्नामेंट के राउंड रॉबिन चरण में 29 गोल करने वाली मेजबान टीम अर्जेंटीना के खिलाफ गोल करने के लिए जूझती दिखी।

पिछले मैच में जर्मनी ने उसकी फॉरवर्ड पंक्ति को बांधे रखा तो वहीं इस मुकाबले में पहले हाफ में अर्जेंटीना के गोल में ज्यादा घुस नहीं पाए। एक भी पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में नाकाम रहे।

मैच शुरू होते ही अनमोल इक्का की गलती पर अर्जेंटीना को पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया जिसे निकोलस रौद्रिगेज ने गोल में बदलकर मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम पर भारी तादाद में जमा दर्शकों को निराशा हाथ लगी।

पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत को बराबरी का मौका मिला जब आमिर अली से गेंद लेकर सौरभ आनंद कुशवाहा आगे बढे और अंकित पाल को गेंद सौंपी, लेकिन अजित यादव इस मूव को अंजाम तक पहुंचाने में नाकाम रहे।

सैंटियागो फर्नांडिस ने 44वें मिनट में अर्जेंटीना का दूसरा गोल दागा।

सैंटियागो फर्नांडिस ने 44वें मिनट में अर्जेंटीना का दूसरा गोल दागा।

सैंटियागो फर्नांडिस (44 वां) ने गोल किया। तीसरा क्वार्टर खत्म होने से एक मिनट पहले सैंटियागो फर्नांडिस ने भारतीय डिफेंस को पूरी तरह चकमा देकर गोल के बाए ओर से सटीक शॉट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में दाग दिया।

IND Vs ARG मैच ट्रेंड में आया

भारत के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद IND Vs ARG गूगल के ट्रेंड में आया। इसे पिछले कुछ समय में खूब सर्च किया गया। देखें गूगल ट्रेंड

—————————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए…

हरियाणा की 4 बॉक्सरों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हरियाणा की 4 मेडलिस्ट बॉक्सरों को आज (बुधवार को) सम्मानित किया। जिसमें भिवानी की बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया, पूजा रानी बोहरा, नूपुर श्योराण और रोहतक की बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा शामिल रही। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बॉक्सरों के पंच के साथ फोटो करवाया। वहीं सभी बॉक्सरों को सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments