HomeBollywoodKrystle D'Souza speaks on Tamannaah's replacement in Shararat song | शरारत गाने...

Krystle D’Souza speaks on Tamannaah’s replacement in Shararat song | शरारत गाने से तमन्ना की रिप्लेसमेंट पर बोलीं क्रिस्टल डिसूजा: कहा- किसी को उठाने के लिए दूसरों को गिराने की जरुरत नहीं, मानसिक तौर पर असर पड़ता है

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म धुरंधर का गाना शरारत लगातार ट्रेंड कर रहा है। फिल्म रिलीज के बाद इसके कोरियोग्राफर ने कहा था कि पहले वो शरारत गाने में क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान की जगह तमन्ना के नाम पर विचार कर रहे थे, लेकिन आदित्य धर ने इससे इनकार कर दिया। हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया था कि तमन्ना को कभी अप्रोच नहीं किया गया, सिर्फ उनके नाम पर विचार किया गया था। अब गाने की एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि अगर तमन्ना गाने का हिस्सा होतीं, तो वो उनसे बेहतर करतीं।

क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में तमन्ना की बजाय खुद ये गाना करने पर कहा है, ‘मुझे लगता है कि वह (तमन्ना) उसे अपने ही अंदाज में कमाल निभातीं। वह उस पर पूरी तरह अपना हक जमा लेतीं। और कई बार जो जिस किसी के लिए लिखा गया होता है, वही होता है। आप उसमें कुछ बदल नहीं सकते। उसे अप्रोच किया गया हो या नहीं, मुझे पूरा यकीन है कि वह उसे शानदार तरीके से करती। ऐसा कोई तरीका ही नहीं है कि वह उसे कमाल से न निभाती।’

आगे क्रिस्टल ने कहा, ‘अगर गाने में सिर्फ आयशा ही होतीं, तब वह भी कमाल करतीं। अगर मैं गाने में अकेली होती, तो मैं भी उसे बेहतरीन तरीके से करती। हर कोई वही करता, जो वह सबसे अच्छा कर सकता है। इसलिए मैं कभी भी किसी ऐसे इंसान की मेहनत को कम नहीं आंकूंगी, जो मेहनती है, सेल्फमेड है, लगातार काम कर रहा है और पूरी कोशिश करने को तैयार है।’

आखिर में क्रिस्टल ने तुलना किए जाने पर कहा, ‘मुझे लगता है कि वह (तमन्ना) बड़े काम कर रही हैं और आगे और भी बड़े काम करेंगी। यह हमारा समय है, हम काम कर रहे हैं और आगे भी बड़े काम करेंगे। जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं, सबके लिए धूप काफी है, सबको चमकने का मौका मिलना चाहिए। किसी को ऊपर उठाने के लिए दूसरों को नीचे गिराने की जरूरत नहीं होती। पता नहीं मुझे यह बात कितनी बार दोहरानी पड़ेगी। लेकिन किसी एक इंसान को आगे बढ़ाने के लिए, प्लीज किसी और को तोड़िए मत। क्योंकि आप नहीं जानते कि इसका किसी पर मानसिक तौर पर कितना गहरा असर पड़ सकता है।’

कैसे शुरू हुईं तमन्ना के रिप्लेसमेंट की खबरें?

धुरंधर रिलीज के बाद फिल्म के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो पहले तमन्ना के साथ गाना फिल्माना चाहते थे, लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद से ही खबरें आने लगीं कि तमन्ना को गाने से हटा दिया गया था। हालांकि बाद में कोरियोग्राफर ने साफ किया कि तमन्ना के नाम पर सिर्फ विचार किया गया था, उन्हें ये गाना कभी ऑफर नहीं हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बयान पर सफाई दी थी।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments