HomeBollywoodMaster Saleem’s Father Ustad Puran Shahkoti Funeral Today in Jalandhar | Live...

Master Saleem’s Father Ustad Puran Shahkoti Funeral Today in Jalandhar | Live Updates | सिंगर मास्टर सलीम के पिता को अंतिम विदाई आज: घर के पास ही सुपुर्द ए खाक किया जाएगा, उस्ताद शाहकोटी की आखिरी इच्छा पूरी करेगा परिवार – Jalandhar News

मीडिया से बात करते मास्टर सलीम भावुक हो गए। इस दौरान हंसराज हंस उन्हें दिलासा देते दिखे। इनसेट में पूरण शाहकोटी की फाइल फोटो।

मशहूर बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरण शाहकोटी को आज (23 दिसंबर) जालंधर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके शागिर्द हंसराज हंस ने कहा कि सुबह 10 बजे उस्ताद शाहकोटी की पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए रखी जाएगी।

.

इसके बाद दोपहर 12 बजे उन्हें उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक देओल नगर में उनके घर के पास ही अंतिम विदाई दी जाएगी। उस्ताद शाहकोटी की आखिरी इच्छा यही थी कि उनकी पार्थिव देह को श्मशान घाट न ले जाया जाए।

शाहकोटी का कल, सोमवार काे 72 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जैसे ही उनके निधन का पता चला तो उनसे संगीत सीखने वाले हंसराज हंस तुरंत घर पहुंचे। गुरू के दुनिया छोड़ने पर वह खूब रोते नजर आए।

उस्ताद शाहकोटी के निधन पर किसने क्या कहा…

  • मास्टर सलीम बोले- सुरों की सदी शांत हुई: पिता के निधन पर मास्टर सलीम ने कहा- एक सुरों-म्यूजिक की पूरी सदी शांत हो गई। बच्चे का वैसे ही बाप हो तो वह बाप को बहुत प्यार करते हैं। वह एक बाप होने के साथ बड़े कलाकार, फिलॉस्फर और गुरु थे। उनका घाटा कभी पूरा नहीं हो सकता।
  • हंसराज हंस बोले- हमारे माई-बाप थे, गूंगों को बोलना सिखाया: सिंगर हंसराज हंस ने कहा- वह सारे जहान के उस्ताद थे। हमारा अस्तित्व उनसे था। मैं उनका दास था। बचपन में मैं इनके पास आया था। एक बायोलॉजिकल मां-बाप हैं दूसरे ये हमारे माई-बाप थे, जिन्होंने गूंगों को बोलना सिखाया। आज जो कुछ भी अचीव हुआ, उस शहंशाह, उस्ताद शाहकोटी साहब के नाम से हुआ।
  • गुरलेज अख्तर बोलीं- असली लीजैंड थे: पंजाबी सिंगर गुरलेज अख्तर ने कहा कि हम किसी को भी लीजेंड कह देते हैं लेकिन ये असली लीजेंड हैं, जिन्होंने इतने फनकार पैदा किए हैं। आज आधी इंडस्ट्री उन्हीं की बनाई हुई है। मैं खुशकिस्मत है कि 22-23 साल बाद 2 दिन पहले उनसे मुलाकात करने के लिए घर आए थे।
  • बूटा मोहम्मद बोले- उनसे कई चिराग पैदा हुए: पंजाबी सिंगर बूटा मोहम्मद ने कहा- बाप ने उनका नाम पूरण रखा, पूरण वही होता है जो किसी काम के क्षेत्र में पूरा हो जाए। शाहकोट शहर का नाम उन्होंने पूरी दुनिया में उजागर किया। वह पटियाला घराने के चिराग थे, जिनसे बहुत सारे चिराग पैदा हुए और उन्होंने रोशनी दी है।
उस्ताद पूरण शाहकोटी के पैर छूकर मिलते सिंगर गुरदास मान।

उस्ताद पूरण शाहकोटी के पैर छूकर मिलते सिंगर गुरदास मान।

पंजाबी कलाकारों पर भारी पड़ा साल 2025 साल 2025 में कई बड़े दिग्गज पंजाबी कलाकारों का निधन हुआ। इनमें सिंगर राजवीर जवंदा की पंचकूला में रोड एक्सीडेंट में बाइक पर जाते वक्त एक्सीडेंट में मौत हो गई। कॉमेडियन जसविंदर भल्ला की भी ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई थी। उसके बाद मशहूर संगीतकार चरणजीत आहूजा का कैंसर की बीमारी की वजह से निधन हो गया। सिंगर हरमन सिद्धू का मानसा में कार का एक्सीडेंट हो गया। वहीं सिंगर गुरमीत मान हार्ट की प्रॉब्लम की वजह से दुनिया छोड़ गए। इस लिस्ट में अब उस्ताद पूरण शाहकोटी का भी नाम जुड़ गया है।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments