जदयू के नेता रहे केसी त्यागी और उनके बेटे अम्बरीष त्यागी रविवार (22 मार्च) को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हो गए. रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. वहीं रालोद में शामिल होने के बाद के.सी. त्यागी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरएलडी और जेडीयू में कोई अंतर नहीं है. दोनों चौधरी चरण सिंह, राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर जैसे नेताओं से प्रेरणा लेते हैं. जो सवाल चौधरी चरण सिंह छोड़ गए थे उनको हम मजबूती देना चाहते हैं ताकि किसान खुशहाल हों और भारत मजबूत बने.
मैं RLD में MP, MLA बनने नहीं आया- केसी त्यागी
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य लोक दल को इतना मजबूत बनाना है कि उत्तर प्रदेश में एनडीए सरकार फिर से बने. मैं पहले विधायक और सांसद रह चुका हूं. उन्होंने कहा, ”मैं अब MP, MLA बनने के लिए नहीं, बल्कि जयंत चौधरी को चौधरी चरण सिंह की तरह देखने RLD में आया हूं. चौधरी चरण सिंह ने बहुत कम उम्र में मुझे हापुड़ से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था. उन्होंने मुझे पैसा भी दिया था और उम्मीद करता हूं कि वह दिन आए जब जयंत चौधरी के हाथ से पीएम फिर बने.”
VIDEO | Delhi: K C Tyagi after joining Rashtriya Lok Dal, says, “There is no difference between RLD and JD(U). Both draw inspiration from leaders like Chaudhary Charan Singh, Ram Manohar Lohia and Karpoori Thakur. We want to strengthen the issues left behind by Chaudhary Charan… pic.twitter.com/NkVUVKj57u
— Press Trust of India (@PTI_News) March 22, 2026
जयंत चौधरी ने क्या कहा?
रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, ”एक ही इच्छा KC त्यागी जी ने प्रकट किया है कि हमें चौधरी चरण सिंह जैसा बनना है. हम चौ. चरण सिंह नहीं बन सकते हैं, वह हमारे आदर्श हैं. हमारे दल में नई ऊर्जा और नई ताकत देने वाले केसी त्यागी जी, अशोक यादव जी और सुरेंद्र त्यागी जी बहुत सारे और लोग शामिल हुए हैं. मैं उनको दल के प्रत्येक शहर के कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत करना चाहता हूं. उन्होंने मेरे जन्मदिन के किस्से सुनाए, ये उनमें भी शामिल थे, उन्होंने यह इच्छा जाहिर की है.”
जयंत चौधरी ने केसी त्यागी को RLD की सदस्यता दिलाई
रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने केसी त्यागी और उनके बेटे अम्बरीष त्यागी को सदस्यता दिलाते हुए पार्टी में शामिल कराया. केसी त्यागी के RLD में शामिल होने की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी. 16 मार्च को उन्होंने एक बयान जारी कर साफ किया था कि उन्होंने जेडीयू के सदस्यता अभियान के तहत अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है.


