HomeBollywoodT20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सुनील शेट्टी ने रखी...

T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सुनील शेट्टी ने रखी राय, बताया क्यों होना चाहिए मैदान पर भिड़ंत

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर अपनी राय रखी है। दरअसल, भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान की ओर से बायकॉट की खबरें आ रही है। 

 

पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान अपने मैच भी श्रीलंका में खेल रहा है। पाकिस्तानी टीम के इस फैसले पर एक इवेंट में सुनील शेट्टी ने अपनी राय रखी है। 

 

सुनील शेट्टी ने कहा कि मैं चाहूंगा कि पाकिस्तान श्रीलंका आए और भारत के खिलाफ खेले। न खेलने से क्या होता है। भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता क्रिकेट की सबसे खूबसूरत यादों में से एक है, ठीक वैसे ही जैसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 'एशेज' की सीरीज होती है। 

 

सुनील शेट्टी का मानना है कि बायकॉट किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि मैदान पर दोनों टीमों का आमना-सामना न होना क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बड़ी निराशा होगी। उन्होंने भारतीय टीम को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगर टीम इंडिया अपनी लय बरकरार रखती है, तो जीत निश्चित है।

सुनील शेट्टी का क्रिकेट से गहरा नाता

सुनील शेट्टी का क्रिकेट से संबंध केवल एक फैन के तौर पर नहीं, बल्कि बहुत गहरा और व्यक्तिगत है। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले सुनील शेट्टी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। उन्होंने कई इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि वह महाराष्ट्र की ओर से खेलने का सपना देखते थे, लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड ले आई।

 

क्रिकेट के प्रति सुनील शेट्टी का लगाव तब और बढ़ गया जब उनकी बेटी अथिया शेट्टी ने भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल से शादी की। सुनील शेट्टी अक्सर केएल राहुल के खेल की सराहना करते हैं और स्टेडियम में टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाते नजर आते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments