HomeIndiaUS-ईरान सीजफायर पर शहबाज खुशी से फूले नहीं समाए, बोले- 'मुनीर हीरो,...

US-ईरान सीजफायर पर शहबाज खुशी से फूले नहीं समाए, बोले- ‘मुनीर हीरो, अल्लाह ने पाकिस्तान को…’


अमेरिका-ईरान के बीच हुए 14 दिन के सीजफायर को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद की पीठ थपथपाने में जुटे हैं. बुधवार को उन्होंने युद्धविराम में देश की भूमिका की तारीफ करते हुए ऐतिहासिक बताया. शरीफ ने कहा, पाकिस्तान हमेशा के लिए बदल गया है. अब दुनिया पाकिस्तान को सम्मान और गौरव की नजर से देखती है. साथ ही उन्होंने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को ‘हीरो’ बताया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने की शर्त पर दो सप्ताह के सीजफायर का ऐलान किया था. सीजफायर कराने के लिए उन्होंने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर का भी जिक्र किया. वहीं, पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों को 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में एक निर्णायक समझौते पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री शहबाज ने मंत्रिमंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा,’अल्लाह ने आज पाकिस्तान को दिया गया यह सम्मान देश के इतिहास का सबसे गौरवशाली क्षण है. टोक्यो से लंदन और कुआलालंपुर तक, टीवी चैनलों और संस्थानों में जिस तरह से पाकिस्तान का जिक्र हो रहा है, वह अभूतपूर्व है. ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया.’ 

उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से आज पाकिस्तान को जो सम्मान और गौरव प्राप्त हुआ है, वह पूरे देश का हित है. उन्होंने आगे कहा, ‘पाकिस्तान के 24 करोड़ लोग इस सम्मान के सही हकदार हैं.’ शहबाज ने कहा कि वैश्विक मंच पर पाकिस्तान का कद बढ़ा है. उन्होंने कहा कि युद्धविराम का पहला चरण सफलतापूर्वक लागू किया गया है और उन्हें भरोसा है कि शुक्रवार(10 अप्रैल) को होने वाली वार्ता का अगला दौर भी सफल रहेगा.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने फील्ड मार्शल मुनीर की तारीफ में भी जमकर कसीदे पढ़े. उन्होंने एक बार फिर सीडीएफ मुनीर को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा, ‘वे न केवल युद्ध के हीरो हैं, बल्कि आज उन्होंने यह भी साबित कर दिया है कि पाकिस्तान के सर्वोच्च और महान मकसदों के लिए उन्होंने राजनीतिक नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया. मैं इन प्रयासों के लिए उन्हें बधाई देता हूं.’



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments