HomeIndiaUS Iran War: ईरान ने लोगों को UAE के बंदरगाह छोड़ने की...

US Iran War: ईरान ने लोगों को UAE के बंदरगाह छोड़ने की दी चेतावनी! कुछ ही घंटों में बाद होने वाला है अटैक?


मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच शनिवार को फुजैराह की एनर्जी यूनिट पर धुआं उठता नजर आया. इसके बाद ईरान ने यूएई के लोगों को देश के आसपास तीन प्रमुख बंदरगाहों के आसपास के इलाकों तुरंत खाली करने की चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी अमेरिका की तरफ से जारी बमबारी के कुछ घंटो बाद आई है. 

ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम ने लोगों से दुबई में जेबेल अली बंदरगाह, अबू धाबी में खलीफा बंदरगाह और फुजैराह बंदरगाह खाली करने का निर्देश दिया है. एजेंसी ने बताया कि ये इलाके नागरिक ठिकानों के बीच अमेरिकी सैन्य बल की मौजूदगी और छिपे होने के टारगेट बन गए हैं. आने वाले कुछ घंटों में इन्हें निशाना बनाया जाएगा. 

IRGC ने UAE को जारी की चेतावनी
इस पूरे मामले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई को चेतावनी जारी की है. इसके प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी ने कहा है कि ईरान उन बंदरगाहों पर हमला करने का अपना वैध अधिकार मानता है. इनका इस्तेमाल अमेरिकी सेनाओं एमिरेट्स शहरों की आड़ में कर रही हैं. 

इसके अलावा IRGC ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी क बावजूद निशाना बनाया जाएगा. यूएई अधिकारियों की मानें तो सफलतापूर्वक रोके गए एक ड्रोन के मलबे से आग लग गई थी. 

जहां उठ रहा धुआं, वहां तेल का प्रमुख भंडारण
दरअसल, फुजैराह से नजर आ रहे धुएं वाला इलाका बंदरगाह से मेल खाता है. यहां एक प्रमुख तेल भंडारण और व्यापारिक केंद्र के साथ एक मुख्य इंपोर्ट टर्मिनल भी स्थित है. इसी महीने की शुरुआत में ड्रोन हमलों ने यूएई की फुजैराह एनर्जी यूनिट को निशाना बनाया था. 

शुक्रवार को अमेरिका ने खर्ग द्वीप हमला किया. यहां से ईरान का 90% तेल निर्यात होता है. अमेरिका सेंट्रल कमांड ने कहा है कि 90 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया. इनमें नौसैनिक बारूदी सुरंग भंडारण सुविधाएं और मिसाइल भंडारण बंकर शामिल थे. हालांकि, तेल के बुनियादी ढांचे को सुरक्षित रखा गया है. इन हमलों की पुष्टी खुद ईरान ने की है. 

यूएई विदेश मंत्रालय ने वाणिज्य दूतावास के हमले पर की निंदा
इसके अलावा यूएई विदेश मंत्रालय ने भी एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार इराकी कुर्दिस्तान में अपने वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाए जाने की निंदा की है. विदेश मंत्री लाना नुसेबेह ने कहा है कि किसी भी मध्यस्थता के संभव होने से पहले ईरान को अपने हमले रोकने होंगे.

यह भी पढ़ें: Iran US War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आर-पार के मूड में ट्रंप, ईरान को खुली धमकी, कहा- ‘ये रास्ता खुलेगा…’





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments